फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के घर से लाइसेंसी बंदूक समेत लाखों की चोरी

Sat, 04 Jul 2015 01:09 AM IST
kausambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज (कौशाम्बी)। मितुवापुर गांव के पूर्व प्रधान का घर बृहस्पतिवार की रात चोर खंगाल ले गए। दीवार फांदकर दाखिल हुए चोर घर से नगदी, गहने के अलावा लाइसेंसी बंदूक भी उठा ले गए। चोरी की जानकारी पूर्व प्रधान और परिजनों को सुबह जागने पर हुई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक भी गांव पहुंचे। उन्होंने डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूर्व प्रधान के घर हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


 कोखराज थाना क्षेत्र के मितुवापुर गांव के घेराऊ पूर्व प्रधान हैं। बृहस्पतिवार की रात वह घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। घर के अन्य सदस्य गर्मी के कारण छत पर सोए थे। रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरे, संदूक और आलमारी का ताला तोड़ा और 15 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, कपड़ों के साथ ही उनकी लाइसेंसी बंदूक भी उठा ले गए। घटना की जानकारी पूर्व प्रधान और उनके घरवालों को सुबह हुई। कमरों का टूटा ताला और बिखरा सामान देख घरवालों के होश उड़ गए। महिलाओं की चीख-पुकार पर आसपास के लोग जमा हो गए। जब पूर्व प्रधान अपने कमरे में गए तो लाइसेंसी बंदूक भी गायब थी।

तत्काल उन्होंने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। पूर्व प्रधान के घर से लाखों के सामान के साथ लाइसेंसी बंदूक चोरी होने की सूचना लगते ही कोखराज पुलिस के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय, सीओ सिराथू जनार्दन तिवारी भी पहुंचे। एएसपी ने डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाकर मौका मुआयना कराया। करीब घंटे भर तक एक्सपर्ट और पुलिस के अधिकारी चोरों का सुराग लगाने में जुटे रहे लेकिन नाकाम रहे। वहीं कोखराज पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एएसपी ने एसओ कोखराज के साथ चौकी प्रभारी मूरतगंज को घटना के खुलासे का निर्देश दिया है। बताया कि चोरों के गिरोह की खोजबीन शुरू करा दी गई है। जल्द ही गिरोह के सदस्यों को दबोच लिया जाएगा। पूर्व प्रधान के घर हुई लाखों की चोरी से गांववाले खौफजदा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना किसी न किसी इलाके में चोरी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें