मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में परेड के बाद दंगा नियंत्रण का अभ्यास भी किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने एक-एक करके सभी पुलिस कर्मियों को दंगे से निपटने के तौर तरीके बताए।
अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों ने आसू गैस रिलीज करने, रबर की गोलियों से फायरिंग आदि भी की। पुलिस लाइंस में दंगा नियंत्रण का अभ्यास करने के बाद बाडी प्रोटक्टर से लैश पुलिस जवानों ने मंझनपुर कस्बे में मार्चपास्ट करते हुए लोगों को शांति का पैगाम दिया। इस मौके पर एएसपी ओपी पांडेय, सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह, सीओ चायल आलोक कुमार मिश्र, सीओ सिराथू जर्नादन तिवारी के साथ सभी थानों के एसओ और सिपाही भी मौजूद रहे।