फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को मिली रिहाई

Sat, 05 Sep 2015 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। बुद्धनारायण हत्याकांड में चार महीने तक जेल में बंद रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह शुक्रवार को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा हो गए। उनके जेल से छूटने पर समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जुलूस की शक्ल में समर्थक उन्हें कारागार से घर तक ले गए।
विज्ञापन

 
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह 18 जनवरी 2013 को हुई पूरबशरीरा गांव निवासी बुद्धनारायण की हत्या में नामजद किए गए थे। इस मामले में  छह मई को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 19 अगस्त को हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी। इसके बाद कागजी कोरम पूरा कर शुक्रवार को उन्हें जेल से रिहा किया गया। समर्थकों को रिहाई की जानकारी पहले से ही थी।

लिहाजा जिला जेल के सामने सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। उनके बाहर आते ही समर्थकों ने फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जमकर मिठाई भी बांटी गई। इस मौके पर राजेश सिंह, राजीव सिंह, बेनी प्रसाद मिश्र, दीपू श्रीवास्त, प्रेम चौधरी, इकबाल, मोहम्मद साबिर, शकील, शिव प्रताप, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें