फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक मजदूरों की पगार नहीं दे रहा वन विभाग, आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरों की पगार नहीं दे रहा वन विभाग, आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रमिक
विज्ञापन

ऑनलाइन शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, अब डीएम से लगाई फरियाद
मंझनपुर। वन विभाग की नर्सरी में दैनिक मजदूरी करने वाले श्रमिकों के भुगतान पर विभाग कुंडली मार कर बैठा है। इसके कारण श्रमिकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों ने मामले की शिकायत पिछले दिनों जिलाधिकारी के आईजीआरएस पोर्टल पर की। कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को दोबारा डीएम मनीष कुमार वर्मा से शिकायत किया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील के टेनशाह आलमाबाद निवासी प्रेमचंद्र का कहना है कि वह एक अक्तूबर 2018 से वन विभाग की नर्सरी में काम करता है। कोर्रो स्थित नर्सरी में उसकी ड्यूटी लगाई गई है। फूलचंद्र के मुताबिक काफी प्रयास के बाद पिछले महीने उसे तीन हजार का भुगतान किया गया। अभी 80 हजार रुपये का बकाया है। इसी तरह ननुआ का पूरा गांव निवासी हुबलाल को पिछले सात महीने से भुगतान नहीं किया गया है। फूलचंद्र का कहना है कि विभाग की नर्सरी में 20 से अधिक महिला व पांच पुरुष श्रमिक काम कर रहे हैं। जिनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। फूलचंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि विभाग के अफसरों ने फर्जी बिल बाउचर लगाकर मजदूरी का भुगतान करा लिया। इसी वजह से श्रमिकों के मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा। मामले की शिकायत शनिवार को फूलचंद्र ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें