फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने बांध को काट डाला

Thu, 17 Mar 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को करारी माइनर में पानी के लिए मशक्कत की। फावड़ा लेकर कार्यकर्ताओं ने पड़ोसी जनपद फतेहपुर में पानी रोकने के लिए बनाए गए बांध को काट डाला। संभावना है कि देर रात कौशाम्बी में भी माइनर में पानी आ जाएगा।
विज्ञापन


यूनियन के कार्यकर्ताओं ने करारी माइनर में पानी लाने के लिए आंदोलन छेड़ रखा है। बुधवार को भाकियू के मंडल अध्यक्ष नूरूल इस्लाम और जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने करारी माइनर की पैट्रोलिंग की। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि फतेहपुर के हरचनपुर और खुरमई गांव के पास अवैध ढंग से नहर में बांध बनाकर पानी रोका  गया था। इससे पानी कौशाम्बी तक नहीं पहुंच पा रहा था।

कार्यकर्ताओं ने दोनों जगह बनाए गए बांध को काटकर पानी आने का रास्ता साफ कर दिया। वहीं बांध काटे जाने के दौरान हरचनपुर, खुरमई गांव के किसानों की कार्यकर्ताओं के साथ नोकझोंक हुई। मामला बिगड़ता देख स्थानीय किसान खिसक गए। इस मौके पर रणवीर सिंह, मंशाराम, सिद्ध शरण गुप्ता, सुशील कुमार, राजेश सिंह, मुन्नी लाल, अफसर अली, एजाज अहमद, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें