फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में पहली बार जिले में नहीं मिला कोई संक्रमित

विज्ञापन
For the first time in the Corona period, no one was found infected in the district - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोविड के लिहाज से बुधवार का दिन जनपदवासियों के लिए राहत भरा रहा। कोरोना काल में ऐसा पहली बार हुआ कि कोई पॉजिटिव केस नहीं निकला। इसे स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से बेहतर कांट्रैक्ट ट्रेसिंग और लोगों की जागरूकता का नतीजा माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पहले से संक्रमण की जद में रहे छह मरीज कोरोना से जंग जीतने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

कोरोना काल में होली का त्योहार रहा हो या फिर दीपावली, बिना किसी अवकाश के स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने लगातार काम किया। रोजाना जिले भर में शिविर लगाकर संदिग्धों की कोविड जांच की गई।
इसी क्रम में बुधवार को भी 1412 संदिग्धों की जांच कराई गई। इतनी बड़ी संख्या में संदिग्धों की जांच होने के बावजूद पहली बार ऐसा हुआ कि एक भी पॉजिटिव केस नहीं निकला। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि एक हफ्ते से जिले में संक्रमण की रफ्तार हल्की हुई। इस दौरान नए संक्रमित मिलने के मुकाबले पहले से पॉजिटव लोग ज्यादा ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी छह मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह से अब तक मिले 2220 संक्रमितों में से 2167 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 28 कोविड पीड़ितों की मौत हो चुकी है, फिलहाल 25 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट 97 फीसदी के आसपास बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें