कौशांबी जिले की मंझनपुर तहसील के गौरा गांव में शुक्रवार को डीएम मधुसूदन हुलगी ने फसल कटाई प्रयोग (क्राफ्ट कटिंग एक्सपेरिमेंट) के लिए स्वयं हंसिया चलाया। किसान सुरेश के खेत में पहुंचकर सबसे पहले डीएम ने अन्नदाता को सम्मानित करते हुए अंग वस्त्र ओढ़ाकर माला पहनाया और लड्डू खिलाया। मौके पर मौजूद तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को नसीहत देते हुए डीएम ने कहा कि किसानों के साथ हमेशा सेवक की तरह ही व्यवहार करें।
खुद भूखे प्यासे रहकर सभी का पेट भरने वाले किसान हमारे भाग्य विधाता हैं। इस दौरान 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में गेहूं की फसल कटाई प्रयोग के दो नमूने में 23.290 किलोग्राम और 20.460 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ। इस मौके पर एसडीएम अजेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर संतराम, लेखपाल संघ अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश कुमार यादव, कानून को बसंत कुमार, फसल बीमा जिला समन्वयक योगेश वर्मा सुधीर सिंह आदि के साथ तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।