फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : वक्फ बिल और जुमे की नमाज को लेकर विशेष चौकसी, आईजी ने किया दौरा, मस्जिदों पर तैनात रही फोर्स

Fri, 04 Apr 2025 02:11 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

वक्फ संशोधन विधेयक और जुमे की नमाज को लेकर जिले में विशेष चौकसी रही। जामा मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों के आसपास भारी फोर्स तैनात रही। पुलिस महानिरीक्षक प्रेम कुमार गौतम ने संदीपन घाट, कोखराज सहित कई स्थानों का दौरा किया।
विज्ञापन
वक्फ विधेयक के मद्देनजर आईजी प्रेम कुमार गौतम ने कौशाम्बी में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ संशोधन विधेयक और जुमे की नमाज को लेकर जिले में विशेष चौकसी रही। जामा मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों के आसपास भारी फोर्स तैनात रही। पुलिस महानिरीक्षक प्रेम कुमार गौतम ने संदीपन घाट, कोखराज सहित कई स्थानों का दौरा किया। इमामों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


संदीपन घाट थाना व कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहे पर मस्जिद का दौरा करने पहुंचे प्रयागराज पुलिस महानिरीक्षक प्रेम कुमार गौतम ने जुमे की नमाज अदा करने व वक़्फ़ विल संसोधन के तहत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मस्जिद के इमाम से उनका हाल चाल जाना। मौके पर पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव भी साथ में क्षेत्र भ्रमण कर शांतिपूर्ण व्यवस्था का जायजा लेते रहे। कोई भी समस्या होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाना प्रभारी को अवगत कराएं और सुरक्षा का जायजा लेते हुए सभी पुलिस कर्मियों को कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही नहीं हो। मौके पर चौकी प्रभारी मूरतगंज अनुराग सिंह, एसओ कोखराज चन्द्र भूषण मौर्य व कई थाने के प्रभारी व एसओजी भी सुरक्षा व्यवस्था में  मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें