फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी में दागदार हो सकते हैं अफसरों के दामन

Wed, 08 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
क्षेत्र की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में लूट-खसोट करने वाले कई अफसरों के दामन दागदार हो सकते हैं। अफसरों ने खुद को बचाने के लिए वसूली करने वाले करीबी से दूरी बना ली है। ऐसे में अब अफसरों का करीबी शख्स बगावत की तैयारी में है। चर्चाओं पर जाएं तो अगर जल्द मामला नहीं संभला तो अफसरों का करीबी शख्स उनके गले की हड्डी बन सकता है। हालांकि अफसर उसकी मान मनौव्वल में लगे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र की सार्वजनिक वितरण प्रणाली भ्रष्टाचारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद से भ्रष्टाचारियों की बांछें खिल गई हैं। वे गरीबों के नाम आने वाले सरकारी सस्ते अनाज की योजना बद्ध तरीके से कमीशन खोरी के बल पर कालाबाजारी करवाने में लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि विपणन विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ इतनी अधिक गहरी हो गई है कि उसे उखाड़ना आसान नहीं है। अमर उजाला जनहित में अभियान चलाकर खबर के माध्यम से भ्रष्टाचारियों की पोल खोल रहा है। आश्चर्य इस बात का है कि क्षेत्र के एक अधिकारी को छोड़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ठीक करने के लिए कोई अफसर ईमानदारी से पहल नहीं कर रहा है। जिम्मेदार पद पर बैठे लोग भी सब कुछ जानने के बाद भी जानबूझ कर अनजान बने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें