फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीज किया आरओ प्लांट

विज्ञापन
Food Safety Department Sees RO Plant - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को सिराथू तहसील के सैनी व अजुहा इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शाखा गांव में संचालित एक आरओ प्लांट को सीज किया गया। यहां पाउच में पानी पैक कर बाजारों में सप्लाई किया जाता था।
विज्ञापन

जिला अभिहीत अधिकारी शशि शेखर के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम सबसे पहले सैनी बस स्टॉफ व अजुहा में सड़क किनारे मीट काटने वालों के यहां पहुंची। दुकानदारों को सात दिन का अल्टीमेटम देकर दुकान सार्वजनिक स्थान से दूसरी जगह लगाने को कहा गया।
इसके अलावा दुकान में साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया गया। इसके बाद शाखा गांव निवासी स्थित एक आरओ प्लांट की चेकिंग की गई। यहां पर प्लास्टिक के पाउच में पानी भरकर बेचा जा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी ने बताया कि पाउच में पानी बेचना प्रतिबंधित है। इसलिए प्लांट को सील कर दिया गया है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें