फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 पॉजिटिव केस, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 115

विज्ञापन
18 positive cases, number of active patients increased to 115 - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कारोना संक्रमण की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। शुक्रवार को भी जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 18 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 115 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में भी दिन प्रतिदिनि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1572 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई।
इस दौरान जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 18 लोग संक्रमित निकले। सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट र्गइं हैं। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जिले में फिलहाल 115 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

5111 ने लगवाया कोरोना का टीका
संक्रमण की रफ्तार बढ़ती देख लोग बचाव के लिए टीकाकरण कराने पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को टीकाकरण केंद्रों पर 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की लाइन लगी रही। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को जिले भर के 40 केंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए थे। इन केंद्रों पर शाम पांच बजे तक 5111 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें