फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन कर सावधानी से चलाएं वाहन : एआरटीओ

विज्ञापन
सैनी चौराहे में आयोजित सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम में जानकारी देते एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल
विज्ञापन
सैनी चौराहे में मंगलवार को ड्राइवर क्लीनर ट्रांसपोर्ट श्रमिक कल्याण समिति की ओर से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की जरूरत है। बाइक चलाते समय हेलमेट और कार ड्राइव के दौरान सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
विज्ञापन

ओवर स्पीड व नशे से दूर रहें। यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप साहू ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है। इसका पालन जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक चालकों और क्लीनरों की आंख की जांच के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा व चश्मा दिया गया। कार्यक्रम में शिवनारायन, रामदास ,संदीप मौर्य, कुमारे, प्रदीप मौर्या, दिलीप गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें