फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रोडवेज बस ने कैश वैन में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे कर्मचारी

विज्ञापन
सैनी चौराहे में रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कैश वैन के बाद सर्विस लेन में लगा जाम संव
विज्ञापन
हाईवे पर सैनी चौराहे के फ्लाईओवर के नीचे मंगलवार शाम रोडवेज बस और एटीएम कैश वैन की टक्कर हो गई। हादसे में कैश वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते सर्विस लेन पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। हालांकि वैन में सवार कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

प्रयागराज के सलोरी निवासी अर्जुन सिंह, सुरक्षा कर्मचारी राज नारायण सिंह के साथ मंगलवार शाम एटीएम इंडिया वन की कैश वैन लेकर धाता (फतेहपुर) जा रहे थे। सैनी चौराहे के फ्लाईओवर के नीचे सवारी उतारने के दौरान प्रयागराज से कानपुर जा रही फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस ने कैश वैन में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही कैश वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सर्विस लेन पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन को कोतवाली में खड़ा करा दिया है। साथ ही चालक के माध्यम से कंपनी मैनेजर को सूचना देकर दूसरा वाहन भेजने को कहा है। करीब दो घंटे बाद दूसरे वाहन से कैश भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें