फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कोहरे ने रोकी बस व ट्रेनों की रफ्तार

Wed, 17 Dec 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सत्यनारायण ओझा मलका
विज्ञापन
घने कोहरे ने ट्रेन व बसों की रफ्तार रोक दी है। सिराथू रेलवे स्टेशन पर सुबह पांच बजे आने वाली रीवा एक्सप्रेस दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंची। इसके साथ ही संगम, इंटरसिटी ,चौरीचौरा और मेमू तीन से चार घंटे देरी से पहुंची। स्टेशन पर महिला यात्री प्रतीक्षालय में ताला बंद होने के साथ अलाव की व्यवस्था न होने से परेशान रहीं।
विज्ञापन

कोहरे के चलते कानपुर, मिर्जापुर, आगरा, चारबाग लखनऊ, फजलगंज सहित अन्य डिपो की बसें देरी से चलीं। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर रात दिन 50 से अधिक ट्रेनों का आवागमन रहता है। सिराथू स्टेशन पर मंगलवार को अपलाइन पर आने वाली आनंद विहार दिल्ली से रीवा एक्सप्रेस सुबह 4:53 बजे पहुंचने के बजाय दोपहर के 3:20 बजे पहुंची।
वहीं मेरठ सिटी से संगम एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 6:23 बजे के बजाय सवा 11 बजे पहुंची। गोरखपुर से आने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। सूबेदारगंज से कानपुर जाने वाली मेमू आधे घंटे लेट रही।
विज्ञापन

हालांकि स्टेशन अधीक्षक गोपाल वर्मा ने बताया कि महिला यात्री प्रतीक्षालय आवश्यकता पड़ने पर खोला जाता है। अलाव की व्यवस्था करना नगर पंचायत का कार्य है। कोहरे और सर्दी के चलते कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के सैनी बस स्टेशन पर सुबह की बस तीन से चार घंटे लेट रहीं।
सिराथू के रविंद्र पांडे ने बताया कि लखनऊ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन सुबह 10 बजे तक बस नहीं पहुंची। ऐसे में उन्हें वापस लौटना पड़ा। मालक निंदूरा गांव के अरविंद ओझा ने बताया कि आगरा की बस सुबह छह बजे मिलती थी लेकिन मंगलवार को नौ बजे तक नहीं आई।
रीवा एक्सप्रेस ट्रेन के सिराथू पहुंचने का समय सुबह करीब 4:53 बजे का है। ऐसे में मंगलवार को गाड़ी लेट होने पर प्लेटफार्म में बैठकर इंतजार करना पड रहा है। प्रतीक्षालय में ताला बंद होने के साथ अलाव की व्यवस्था न होने से परेशानी हुई। -सत्यनारायण ओझा मलाका

नौकरी करने वालों को सुबह ऑफिस पहुंचने के लिए कोहरे में सर्दी के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते परेशान होना पड़ा। सड़क मार्ग से भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। -शशिकांत शंकरगढ़
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के सिराथू स्टेशन पर सुबह शाम चार से पांच ट्रेनों का ठहराव होता है। गाड़ियों के लेट होने के चलते आवागमन की दिक्कत हो रही है। सुबह आने वाली गाड़ियां दोपहर में पहुंच रही हैं।-अहमद राजा अफजलपुर वारी

इंटरसिटी में रही खचाखच भीड
मंगलवार को रीवा व संगम एक्सप्रेस के विलंब होने के चलते इंटरसिटी में खचाखच भीड़ रही। स्टेशन में गाड़ी खड़ी होने के बाद यात्रियों को चढ़ने और उतरने में दिक्कतें हुईं।

सत्यनारायण ओझा मलका

सत्यनारायण ओझा मलका

सत्यनारायण ओझा मलका

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें