फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने दी दस्तक, बादलों के बीच छिपे रहे भगवान भाष्कर

विज्ञापन
fog and rain - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बारिश से ठिठुरे लोग, सड़कों पर दिखा सन्नाटा, खुश हुए किसान
विज्ञापन

कोहरे ने दी दस्तक, बादलों के बीच छिपे रहे भगवान सूर्य
मंझनपुर। दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में पहली बार गुरुवार को बारिश और कोहरे ने दस्तक दी। बादलों की घेराबंदी से दिनभर भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हो सके। इसके चलते अचानक ठंड बढ़ गई। रात में बारिश भी हो गई। मौसम में एकाएक आए परिवर्तन का असर बाजारों में दिखा। सड़कों पर सन्नाटा दिखा। नगर से लेकर गांव तक लोग स्वेटर व जैकेट में नजर आए।
विज्ञापन

दिसंबर महीने का पहला हफ्ता गुजरने के बाद भी अपेक्षित ठंडी नहीं पड़ रही थी। सुबह-शाम की ठंड के बीच दिन में मौसम गरम रहता था। इसे लेकर किसान परेशान थे। दरअसल किसानों का मानना है कि जबर्दस्त कोहरा और ठंड पड़े बगैर गेहूं की बेहतर पैदावार संभव नहीं इसी बीच गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह कोहरे के साथ आसामन पर बादलों ने डेरा डाल दिया। दस बजे तक कोहरा तो छट गया पर, बादलों की घेराबंदी पूरे दिन बनी रही। इसके चलते पूरे दिन भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। इससे अचानक ठंड बढ़ गई। लोग पूरे दिन स्वेटर, जैकेट से लैस रहे। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। ठंड से सभी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें