फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कोहरा और सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित

Tue, 30 Dec 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज परिसर में अलाव तापते लोग।  संवाद
विज्ञापन
जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक सर्द हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड के कारण लोग घरों से कम निकल रहे हैं, जिससे बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव, गर्म कपड़ों और चाय का सहारा लेते नजर आए। कई स्थानों पर लोग आग तापते दिखाई देते है। सुबह-शाम ठंड अधिक होने के कारण कामकाजी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और ठंड से बचाव के सभी उपाय अपनाएं, ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें