फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हाई वोल्टेज तार बनी जंगली जानवरों के लिए मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र गांजा के मकनपुर गांव में हाई वोल्टेज लाइन की ढीली तारें जंगली जानवरों के लिए मौत का सबब बन रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार रात एक नीलगाय की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मकनपुर गांव के सर्वेश सिंह, गोविंद सिंह और दया सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि ससुर खदेरी नदी किनारे स्थित जंगल व खेतों में सिंचाई के लिए लगाए नलकूपों एवं गांव की बिजली आपूर्ति के लिए खींची गई हाई वोल्टेज लाइन जमीन से महज चार-पांच फीट की ऊंचाई पर गुजर रही है।
इससे जंगली जानवर अक्सर करंट की चपेट में आ जाते हैं। वहीं, खेतों में जोताई, सिंचाई व फसल कटाई के दौरान किसानों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात ढीली तार की चपेट में आने से एक नीलगाय की करंट से मौत हो गई। इसके पहले भी कई जंगली जानवरों की जान जा चुकी है। इस संबंध में अवर अभियंता सत्य नारायण ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। लाइनमैन भेजकर ढीली तार को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें