चरवा कोतवाली के गौसपुर चौराहे के समीप बृहस्पतिवार शाम स्टैटिक निगरानी टीम के मजिस्ट्रेट डॉ. संतोष कुमार ने एक कार को रोककर तलाश ली। कार से करीब एक लाख से ज्यादा नकद बरामद हुए। कार सवार नकदी के बाबत उचित जवाब व अभिलेख नहीं दिखा सका।
आशंका व्यक्त की जा रहा है कि नकदी चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। फिलहाल, इस मामले में अभी पुलिस के अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि एक संदिग्ध कार पकड़ी गई है। जिसमें काफी नकदी बरामद हुई है। मामले का पता किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।