फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से आजिज विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के सरैया गांव में बुधवार रात एक विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतका ने छह महीने पहले ही युवक से कोर्ट मैरिज की थी। परिजनों ने घरेलू कलह के कारण फांसी लगाकर जान देने की बात बताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली के बेलौहन का पूरा गांव के पितंबर लाल की बेटी करिश्मा सरोज (20) ने छह माह पूर्व सरायअकिल के सरैया निवासी पप्पू सरोज से कोर्ट मैरिज की थी। उसके अपने मर्जी से शादी कर लेने से मायके वाले काफी नाराज थे।
ससुराली भी उससे खुश नहीं रहते थे। इसी कारण ससुराल में आए दिन विवाद होता रहता था। बुधवार की शाम करिश्मा का पति व परिजन घर से बाहर गए थे। इसी दौरान उसने घर की धन्नी में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

घर लौटने पर महिला को फांसी पर झूलता देख परिजनों के होश उड़ गए। आननफानन रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें