फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: निरीक्षण में मिली खामियां, सीडीओ ने दिए सुधार के निर्देश

Mon, 30 Mar 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सरसंवा ब्लाॅक कार्यालय परिसर में मौजूद सीडीओ। स्रोत: विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
सीडीओ ने रविवार को सरसंवा ब्लाॅक कार्यालय, पीएचसी और अजरौली गांव में निर्माणाधीन कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लाॅक कार्यालय के निरीक्षण में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में लापरवाही पाई गई। वहीं परिसर में करीब चार लाख रुपये की लागत से बना जल संचयन प्रणाली का रिचार्ज पिट ध्वस्त मिला, जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिया।
वहीं दूसरी ओर, अजरौली गांव में निर्माणाधीन कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में गुणवत्ता संबंधी गंभीर खामियां सामने आईं। खिड़की-दरवाजे टेढ़े-मेढ़े पाए जाने पर सीडीओ ने ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें