फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तिरंगे से ऊपर लगाया धार्मिक मान्यता का झंडा, तहरीर

Tue, 26 Aug 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जाफरपुर महावां में घर पर लगा धार्मिक मान्यता का झंडा और तिरंगा। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : samvad
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां गांव में राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर धार्मिक मान्यता का झंडा लगाए जाने का मामला सामने आया है। मामले में गांव के सोनेलाल सेन ने ग्राम प्रधान नासिर उर्फ नस्सन पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोनेलाल के मुताबिक ग्राम प्रधान ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है। इससे गांव का सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। घटना का जीपीएस टैग के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती।
उन्होंने थाने में तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी। फोटो की सत्यता की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल घटना से गांव में तनाव नहीं बढ़े, इसके लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


क्या कहती है भारतीय झंडा संहिता की धारा-4
-भारतीय झंडा संहिता की धारा-4 की उपधारा 3.16 के मुताबिक, किसी दूसरे ध्वज या पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा या ऊपर नहीं लगाया जाएगा। बताई गई व्यवस्था को छोड़कर राष्ट्रीय ध्वज के बराबर में भी नहीं रखा जाएगा। न ही कोई दूसरी वस्तु ध्वज-दंड के ऊपर रखी जाएगी, जिस पर झंडा फहराया जाता है। इन वस्तुओं में फूल-माला और प्रतीक भी शामिल हैं।


--

घटना की जांच में पता चला कि बच्चों ने बारावफात को चांद देखने के बाद उत्साह में झंडा लगा दिया था। उसे हटवा दिया गया है। गांव में किसी प्रकार का तनाव नहीं है। फिलहाल वहां फोर्स तैनात है।राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें