फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एक बाइक पर सवार पांच युवक बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आए, चार की मौत

Fri, 15 May 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक व जांच करते सीओ सदर। संवाद
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम बाइक सवार पांच युवक एक बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में चाचा-भतीजों समेत चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पांचों एक ही बाइक पर सवार होकर बरात में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के धनपरा गांव निवासी आकाश (26) पुत्र पृथ्वी, राहुल (21) पुत्र महेश, अमन (19) पुत्र केशन, थांभा निवासी रिश्तेदार छोटू (23) और मध्य प्रदेश निवासी रिश्तेदार क्रिस एक ही बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। महाराजगंज गांव के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।
हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के अगले दोनों पहिए अलग होकर दूर जा गिरे। हादसे में आकाश, राहुल, अमन और छोटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्रिस गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, डीएसपी क्राइम शिवांक सिंह और इंस्पेक्टर संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल क्रिस को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

एक बाइक पर पांच युवक सवार थे। ट्रैक्टर की टक्कर से मौके पर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। - शिवांक सिंह, सीओ सदर

घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक व जांच करते सीओ सदर। संवाद

घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक व जांच करते सीओ सदर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें