फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच-पांच हजार पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे मुन्ना भाई

विज्ञापन
five thousand of exam rate - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सरांयअकिल। श्रीकृष्ण चंद्र भरुहिया इंका बैरगांव में प्रबंधतंत्र की मिलीभगत से परीक्षार्थियों की जगह दूसरे को बैठाकर इम्तेहान दिलाया जा रहा था। यह खुलासा गुरुवार को पकड़े गए पांचों मुन्ना भाइयों ने पुलिस की पूछताछ में किया है। बताया कि इसके लिए प्रबंधतंत्र ने उन्हें पांच-पांच हजार रुपये मुहैया कराने का वादा किया था। स्टेटिक मजिस्ट्रेट-एबीएसए नेवादा अजीत कुमार सिंह की तहरीर पर सरायअकिल पुलिस ने कालेज प्रबंधक, उसके पुत्र समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें से गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों को शुक्रवार सुबह जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

श्री कृष्ण चंद्र भरुहिया इंटरकालेज बैरगांव मे गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हो रही थी। कक्ष संख्या दो में कक्ष निरीक्षक रविशंकर शुक्ल व छाया मिश्रा की ड्यूटी लगाई गई थी। निरीक्षण के दौरान एक छात्र द्वारा प्रवेश पत्र व पहचान पत्र नहीं दिखा पाने पर दोनों निरीक्षकों ने अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक विनोद यादव व स्टेटिक मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह को बुला लिया था। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम विजयपाल पुत्र रामसरन निवासी पक्सराई थाना चरवा बताया था। यह भी बताया कि वह काजू स्थित बाबू लल्लू उमावि के छात्र आकाश यादव की जगह परीक्षा दे रहा है। पड़ताल के दौरान कमरे में छात्र शुभम के स्थान पर शैलेंद्र कुमार, कमल चौधरी के स्थान पर उज्ज्वल सिंह, अनुज के स्थान पर शिवपूजन तथा विकास के स्थान पर प्रशांत सिंह परीक्षा दे रहे थे। दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे पांचों युवकों को पकड़कर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने डीआईओएस और एसडीएम चायल को सूचना दी।
अधिकारियों की सूचना पर पहुंचे एसओ विजय विक्रम सिंह सभी को पकड़कर थाने के लॉकप में बंद कर दिया। गहन पूछताछ में युवकों ने बताया कि कॉलेज के प्रबंधक मूलचंद तिवारी व उनके पुत्र रोहित तिवारी व बाबू लल्लू उमावि काजू के प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह के कहने पर वह दूसरे छात्रों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। इसके एवज में उन्हें पांच हजार रुपए देने का वादा किया गया था।स्टेटिक मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज प्रबंधक मूलचंद तिवारी उनके पुत्र रोहित तिवारी, बाबू लल्लू उमावि काजू के प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह, पांच छात्रों अनुज कुमार, कमल चौधरी, शुभम, विकास, आकाश यादव व परीक्षा में कापियां लिख रहे शिवपूजन, उज्ज्वल सिंह, शैलेंद्र कुमार, प्रशांत व विजय पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों को शुक्रवार सुबह लिखापढ़ी करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें