फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की गोद से छिटककर ट्रैक्टर के नीचे आई मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर गांव के समीप गुरुवार शाम एक दुधमुंही बच्ची बाइक सवार मां की गोद से छिटककर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि मां और मामा घायल हो गए।
विज्ञापन

सरायअकिल के धर्मपुर कुटी गांव की सीमा देवी पत्नी ज्ञानचंद्र अपने भाई संजय की शादी में शामिल होने लोधौर गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गुरुवार शाम वह अपने भाई संजय के साथ बाइक पर सात माह की बच्ची को लेकर घर जा रही थी। तिल्हापुर मोड़ के समीप बाइक एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इस दौरान मासूम बच्ची मां सीमा की गोद से छिटककर ट्रैक्टर के पहियेे के नीचे आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गईं। वहीं, सीमा तथा संजय को हल्की चोट आई। परिवारीजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में सरायअअकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें