फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिराथू ब्लॉक में बंद होगी सौ से कम गोवंश वाली पांच अस्थायी गोशालाएं

Thu, 16 Apr 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक में सौ से कम गोवंश वाली पांच अस्थायी गोशालाओं का संचालन बंद होगा। ऐसे में संरक्षित मवेशियों को दूसरे गो आश्रय केंद्र में संरक्षित किया जायेगा। बीडीओ भावेश कुमार शुक्ला ने ग्राम पंचायत सचिवों को पत्र भेजकर तीन दिनों में गोवंश को दूसरे स्थान पर भेजने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिराथू ब्लॉक के 79 ग्राम पंचायत में नौ गांव में बनी अस्थायी गोशाला में 745 गोवंशों को संरक्षित किया गया था। ऐसे में अस्थायी गोशाला मोहम्मद पुर अनेठा के 80 गोवंश, गोआश्रय स्थल शमशाबाद नगिया मई के 68, रामपुर धमावां के 66, रूपनारायणपुर गोरियों के 70, सौरई खुर्द के 66 गोवंश को अन्य गोशालाओं में भेजा जाएगा। टेंगाई के 65 गोवंशों को कान्हा गौशाला सिराथू और उदिहिन बुजुर्ग गोशाला में संरक्षित किए गए 87 मवेशियों को गोआश्रय स्थल राघव पुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें