फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत पांच लोग नामजद

Tue, 12 Mar 2019 12:55 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime amar ujala
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के कोसम इनाम गांव में रविवार रात तांत्रिक की हत्या मामले में पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कोसन इनाम गांव में रविवार रात हल्ला मचा कि महाजन सरोज का दस वर्षीय बेटा पिंटू मवेशियों को लेकर यमुना में पानी पिलाने गया था। इसी दौरान एक तांत्रिक ने उसे पकड़ लिया। आरोप था कि तांत्रिक बच्चे की नरबलि देने जा रहा था। इस पर ग्रामीण टूट पड़े। ग्रामीणों ने तांत्रिक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी पर कौशाम्बी थानाध्यक्ष स्वामीनाथ मौके पर पहुंचे। पुलिस तांत्रिक को जिला अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तांत्रिक का नाम क्या है और वह कहां का रहने वाला है? इसका पता नहीं चल सका। मामले में पाली गांव के चौकीदार जग्गू की तहरीर पर पुलिस ने महाजन सरोज, सुरेमन, नानमुनि निषाद, बांके और सुनीता सहित कई अज्ञात के खिलाफ गैर इरादन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष स्वामीनाथ का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें