सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में यातायात पुलिस की अनदेखी के चलते यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मंगलवार को भोला चौराहे से शाखा मार्ग पर एक बाइक चालक बिना हेलमेट के पांच लोगों को बैठाकर फर्राटा भरता नजर आया।
अजुहा कस्बे में मंगलवार को दोपहर एक महिला व पुरुष समेत दो किशोरियां और एक बच्चा बाइक पर जाते दिखे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। रफ्तार भी कम नहीं थी। ऐसे में कोई हादसा होता तो चालक और सवार सभी की जान जोखिम में पड़ जाता।
कस्बे के मनोहर निषाद, जयनायक व मनोज ने बताया कि भोला चौराहे पर हाईवे पर अक्सर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है, बावजूद इसके लापरवाही जारी है। लोग नियमों की परवाह किए बिना अपनी व अन्य की जिंदगी जोखिम में डाल रहे हैं।