फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटरिंग गिरने से पांच लोग घायल

विज्ञापन
Five people injured by falling shuttering - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
शटरिंग गिरने से पांच लोग घायल
विज्ञापन

मंझनपुर इलाके के टेनशाह आलमाबाद गांव में हुआ हादसा
मंझनपुर। इलाके के टेनशाह आलमाबाद गांव में सोमवार सुबह निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिर गई। इसकी चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

टेनशाह आलमाबाद निवासी छंगूलाल पुत्र स्व. दुलारे किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। इन दिनों वह मकान का निर्माण करा रहा है। लिंटर पड़ने से पहले शटरिंग लगाए जाने का काम पूरा हो चुका था। सोमवार सुबह लिंटर पडना था। इससे पहले ही बल्ली टूटने के कारण शटरिंग ढह गई। हादसे में छंगूलाल, उसके परिवार के ही गोवर्धन पुत्र रामदीन, भीखम सिंह पुत्र प्रताप, रानी देवी पत्नी लवकुश व माया देवी पुत्री गंगा प्रसाद घायल आदि हो गए। ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें