फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के नाम पर रुपये मांगने पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास के नाम पर रुपये मांगने पर केस
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ने आरोपी सभासद पर लिखाई एफआईआर
करारी। आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए दिव्यांग से रुपयों की मांग करना करारी के एक सभासद को महंगा पड़ गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर परियोजना निदेशक ने उसके खिलाफ करारी कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि करारी कस्बे हजरतगंज मोहल्ले का परवेज पुत्र नसीम दिव्यांग है। उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। परवेज की मानें तो सिर छिपाने के लिए एक अदद आशियाना तक नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। बताया कि पात्रता सूची में नाम आने के बाद वार्ड के सभासद मुख्तार शेख ने 20 हजार रुपये की मांग की। कहा कि यह रकम अधिकारियों को देनी पड़ेगी, तभी आवास मिलेगा। आरोप है कि रिश्वत नहीं मिलने पर सभासद ने पात्रता सूची से नाम कटवा दिया। इससे परेशान पीड़ित ने रविवार को मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर परियोजना निदेशक (डूडा) सुधाकांत मिश्रा ने सोमवार को आरोपी सभासद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। वहीं सभासद मुख्तार का कहना है कि उनपर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उन्होंने किसी से भी रुपयों की मांग नहीं की है। रंजिशन फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें