फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो बाइक की भिड़ंत में पांच घायल, एक गंभीर

Mon, 12 Jan 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के महिला गांव के यमुना पुल के समीप रविवार शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

कन्हैया प्रजापति पुत्र कल्लू, रामचंद्र पुत्र राम कुंवारे निवासी जाठी, रामचंद्र पुत्र सरदार निवासी ढोकसहा बाइक से कहीं जा रहे थे। महिला यमुना पुल के पास पहुंचे ही थे कि दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार की सामने से टक्कर हो गई।
इससे मोटरसाइकिल सवार हसनैन व उनके पिता रहमतुल्लाह पुत्र मोहसिन निवासी अम्बेडकर नगर, थाना मऊ, जनपद चित्रकूट भी घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें