फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक विहीन चल रहे पांच पशु अस्पताल

Fri, 26 Jan 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के पांच पशु अस्पतालों में चिकित्सक नहीं है। चिकित्सक विहीन चल रहे अस्पतालों को लेकर विभागीय अफसर भी संजीदगी नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते बीमार पशुओं का इलाज कराने में पशुपालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है। इसमें टीकाकरण, गर्भाधान व बीमार पशुओं का मुफ्त इलाज के लिए चिकित्सकीय सुविधाओं पर लाखों रुपया खर्च किया जा रहा है। शासन की इन सुविधाओं का लाभ जिले के पांच पशु अस्पताल से जुड़े मवेशी पालकों को नहीं मिल पा रहा है। इसमें गनपा, अजुहा, चायल, नेवादा व मालीपुर महराज गांव शामिल हैं। इसका कारण यह है कि इन अस्पतालों में पशु चिकित्सक की तैनाती ही नहीं है।

चिकित्सक के अभाव में चिकित्सकीय सुविधा तो पशुपालक वंचित ही हो रहे हैं । साथ ही उन्हें अपने पशुओं का टीकाकरण व इलाज नीम हकीमों से कराना पड़ रहा है। जिम्मेदार हैं कि पशुपालकों की समस्या को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं दिख रहे हैं। मामले में प्रभारी सीवीओ डॉ. राजीव धीर का कहना है कि अस्पतालों में चिकित्सकों के कमी की रिपोर्ट निदेशालय को कई बार भेजी गई है। बावजूद इसके एक भी चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है। मामला शासन का होने के चलते उनके हाथ भी बंधे हुए हैं। बहरहाल कुछ भी हो अस्पताल के बावजूद पशुओं का इलाज सुलभ न होने से इलाकाई पशुपालकों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें