फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

Fri, 26 Jan 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने नवें दिन आंदोलन को और तेज कर दिया। शासन को चेताने के लिए धरना स्थल से उठकर मंझनपुर चौराहा पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। आधे घंटे तक जाम रखने के बाद सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने व स्वास्थ्यकर्मी बनाए जाने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिले भर के आशा कार्यकर्ता आंदोलनरत हैं। सदर ब्लॉक परिसर में नवें दिन धरना देकर आंदोलन को जारी रखा। दोपहर बाद लगभग दो बजे कार्यकर्ता धरना स्थल से उठकर मंझनपुर चौराहा पहुंचे और सिराथू-करारी सड़क को जाम कर दिया।

इस दौरान लगभग आधे घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। धरना स्थल पर सूबे के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगे पूरी न होने पर सबक सिखाने का चेतावनी दी। इसके बाद मांगों का ज्ञापन सीएमओ डॉ. दीपेंद्र कुमार मालवीय को सौंपा। चक्काजाम की अगुवाई जिलाध्यक्ष रहनुमा बानो ने किया। इस मौके पर महामंत्री रेखा मौर्या, उपाध्यक्ष आशा सोनकर के अलावा सुनीता देवी, सोनी, तौफीका बीबी, शबाना बीबी, पुष्पा, ऊषा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें