फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मत्स्य विभाग ने छापामारा, विदेशी थाई मांगुर छोड़ भागे विक्रेता

Thu, 16 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
प्रतिबं​धित थाई मांगुर को नष्ट कराते अ​धिकारी। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
विदेशी थाई मांगुर मछली के आयत व बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसके खाने से कैंसर जैसी धातक बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। प्रतिबंध के बाद भी यह मछली बाजार में बिक रही है। मत्स्य पालकों ने डीएम से मछली के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की थी। बुधवार को डीएम के निर्देश पर मत्स्य विभाग की टीम ने भरवारी के मछली बाजार में छापामारा। यहां करीब दो क्विंटल प्रतिबंधित मछली बिकने के लिए आई। इसे कब्जे में लेकर अधिकारियों ने नष्ट कराया।
विज्ञापन

विदेश थाई मांगुर मछली की बिक्री पर रोक लगाने के लिए बुधवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद शुक्ला, मत्स्य इंस्पेक्टर अभिषेक वर्मा व बृजेश सिंह ने भरवारी चौकी पुलिस टीम के साथ मंडी में छापामारा। टीम के देखते ही कारोबारी अपनी मछलियां छोड़कर भाग गए। इसके बाद अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से बस्ती से दूर एक स्थान पर गड्ढा खोदवाकर थाई मांगुर को नष्ट कराया। मत्स्य अधिकारी ने बताया कि मछली जिले में कहां से आ रही है। इसके स्रोत की जानकारी की जा रही है। जल्द ही बड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें