सरायअकिल थानाक्षेत्र के बहुंगरा गांव के मजरा चमर पुरवा निवासी घायल राम खेलावन (35) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की भयाहू लक्ष्मी देवी ने बताया कि बीते आठ अक्तूबर को सुबह करीब सात बजे जेठ राम खेलावन पैदल ही बेनी राम कटरा जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में नवजीवन अस्पताल के समीप बिन्नई गांव निवासी शिवप्रसाद ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को लक्ष्मी देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिवप्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।