फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह से मछली कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
Fish businessman hanged his life due to discord - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कलह से मछली कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम, अप्रैल में होनी थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। परिवार में हुए विवाद के बाद एक मछली कारोबारी ने सोमवार रात खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। अप्रैल में कारोबारी की शादी होनी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी त्रिलोकी निषाद मछली का कारोबार करते हैं। त्रिलोकी के पांच बेटों में बड़े बेटे की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर का बेटा सूरजबली (22) पिता के कारोबार में मदद करता था। सोमवार शाम सूरजबली घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर परिवार के लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद रात को सभी ने साथ में खाना खाया। भोजन के बाद सूरजबली कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे बुलाने गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद भी दूसरी तरफ से जवाब नहीं आया तो घरवालों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में देखा तो सूरजबली का शव फंदे से लटक रहा था। इस पर परिजन दहाड़े मार कर रो पड़े। अप्रैल में उसकी शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें