दहेज हत्या में पति समेत छह पर केस दर्ज
सोमवार दोपहर घर में फांसी से लटका मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के ऊंचरावां में सोमवार दोपहर फंदे पर लटकी मिली विवाहिता के मामले में पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मायके वालों की तहरीर पर की है।
ऊंचरावां निवासी अभिमन्यु की शादी करीब छह साल पहले फतेहपुर जिले के छीमी पुरइनी गांव में रहने वाली नीता के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती के एक बेटा हुआ। सोमवार दोपहर ससुराल में नीता का फांसी पर लटकता शव मिला। मायके वालों का कहना था कि जब वह लोग पहुंचे तो लाश जमीन पर रखी थी। ससुरालियों ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर नीता को मार डालने का आरोप लगाया। इस पर सैनी पुलिस नीता के पति अभिमन्यु, ससुर हरिशरण, जेठ संतोष, नंद प्रमिला, सास और जेठानी आदि के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।