फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में 11 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में 11 पर एफआईआर
विज्ञापन

करारी और सैयद सरावां गांव में का मामला,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कस्बा और सैयद सरावां गांव में ब्याही दो बेटियों को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उनकी पिटाई भी की गई। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के असदउल्लापुर रोही गांव की फौजिया पुत्री शकील ने बताया कि उसका विवाह करीब तीन साल पहले करारी कस्बा निवासी याशीन से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो महीने भर पहले ससुराल वालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। फिर घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति याशीन, ससुर नसीम, सास सरवरी, देवर सारिक व नंद तरन्नुम आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह पिपरी के चलौली गांव की मोनिका पुत्री शिवराम को भी ससुराल वालों ने पीटकर घर से भगा दिया। उसकी तहरीर पर पिपरी पुलिस ने आरोपी राकेश, बलकरन, लल्लू, उनवी, शांति, सुखलाल निवासीगण सैयद सरावां थाना चरवा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें