पुरखास गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग। संवाद
चायल तहसील के पुरखास गांव में शनिवार सुबह छप्पर में लगी आग में फंसी पांच बकरियां झुलस गईं। इनमें दो बकरियों की मौत हो गई। पुरखास निवासी कमलेश भारतीय ने बताया कि उनके घर के छप्पर में शनिवार सुबह 7 बजे शाॅर्ट-सर्किट से आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने सबमर्सिबल की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक छप्पर के नीचे बंधी पांच बकरियों में से दो की मौत हो चुकी थी। तीन बकरियां गंभीर रूप से झुलस गईं।
इसके अलावा छप्पर के नीचे रखा दो क्विंटल गेंहू और कपड़ा भी जल गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने झुलसी बकरियों के इलाज के लिए पशुपालन विभाग को सूचित कराया। साथ ही अगलगी की जानकारी तहसील प्रशासन को भी दी।