फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: खूनी संघर्ष में जख्मी वृद्ध की अस्पताल में मौत, गांव में तनाव

Sun, 14 Apr 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक राजा राम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के बेरौंचा गांव में दो दिन पहले मिट्टी खोदाई के विवाद में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में जख्मी एक वृद्ध की शनिवार को उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में तनाव है। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

बेरौंचा निवासी बलवंत निषाद बृहस्पतिवार की शाम गांव में लगे खंड़जे के बगल से मिट्टी की खोदाई करा रहे थे। इस पर पड़ोसी कामता ने मिट्टी खोदने का विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद होने लगा।
इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में राजाराम (60), रामआसरे, सुशील, पिंटू, राज बहादुर, रामलाल व शनि गंभीर रूप से जख्मी हुए थे।
विज्ञापन

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजाराम की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वृद्ध की मौत से पीड़ित परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल खराब है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। अधिकारियों ने गांव में पुलिस बल की तैनाती की है।
एसओ नीलम राघव ने बताया कि मृतक राजाराम के बेटे की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को आरोपित हमलावर कुसमा देवी, रानी देवी, ममता देवी, अनारो व बलवंत को जेल भेजा जा चुका है। फरार नामजद तीन आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द की उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें