महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावा गांव में लीकेज सिलेंडर से आग लग गई।अंदर रखा नगदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। महेवाघाट कोतवाली के अंधावा गांव निवासी रामभवन ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम किचेन के अंदर रखा सिलेंडर खत्म हो गया था, जिसको बदलकर दूसरा लगाकर चाय बनाने जा रही थी। सिलेंडर लीकेज होने के कारण आग लग गई जिससे, अंदर रखा पचास हजार रुपए नगद व डीजे की मशीनें सहित गृहस्थी का दो लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटे देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई ग्रामीणों ने जगलेटर चलाकर आसपास के घरों के समरसेबल से किसी तरह आग में काबू पाया।मामले की जानकारी राजस्व विभाग को दी गई है।