फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग, 10 लाख का नुकसान

Thu, 06 Jun 2019 12:58 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
पइंसा। घटमापुर चौराहा स्थित एक खाद-बीज की दुकान में मंगलवार रात आग लग गई। इसकी चपेट में आने से नगदी समेत करीब 10 लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। दुकानदार ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


     पइंसा इलाके के लोधन का पूरा (कइमा) निवासी खुन्नी पुत्र कल्लू ने घटमापुर चौराहे पर खाद-बीज की दुकान खोल रखी है। मंगलवार को वह पत्नी के साथ दर्शन करने मैहर गया था। रात को बेटा धर्मेन्द्र दुकान बंद करके घर चला गया। इस दौरान संदिग्ध दशा में दुकान में आग लग गई। धुए का गुबार देख मौके पर जुटे ग्रामीणों ने चीख-पुकार के बीच कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि सूचना दिए जाने के करीब एक घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंच सका। दुकानदार का कहना है कि आग की चपेट में आने से करीब 70 हजार रुपया नगद सहित लगभग 10 लाख रुपये का नुकासान हुआ है। दुकानदार ने अज्ञात के खिलाफ आग लगाने की तहरीर पुलिस को दी है। मामले में पइंसा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें