बहादुरपुर में सोमवार को ढिबरी से एक घर में आग लग गई। इससे युवक और युवती समेत तीन बकरियां झुलस गई हैं। घर-गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया है। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग बुझाई। घटना की जानकारी दमकल कर्मियों को भी दी गई। पर उनके पहुंचने से पहले ही आग बुझ गई थी।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के रहने वाले जियाउद्दीन ने बताया कि मंगलवार की सुबह 4 बजे उसकी पत्नी ढिबरी जलाकर काम कर रही थी। इस दौरान अचानक घर में आग लग गई। इससे उसकी बेटी सोनी, बेटा सलाउद्दीन समेत 3 बकरियां झुलस गई हैं। युवक और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घर-गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गया है। आसमान छूती लपटों को देखकर दौड़े ग्रामीणों ने घंटो मशक्कत के बाद आग बुझाई। घटना दमकल कर्मियों को भी जानकारी दी गई। दमकल गाड़ी पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग बुझा दी थी। सूचना पर हल्का लेखपाल भी पहुंच गए थे। पीड़ित के मुताबिक आगजनी में 50 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।