फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 06 Mar 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मंझनपुर के संत कबीर नगर (ओसा) में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में एक-दूसरे से अलग रहने वाले पिता-पुत्र की गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। शोरगुल पर पहुंचे लोगों ने सबमर्सिबल चलवाकर कस्बे के लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

संत कबीर नगर निवासी भुगन सरोज मजदूर हैं। भुगन के घर बुधवार दोपहर अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जबतक उनको आग की जानकारी होती। तब तक आग ने बगल में मकान बनाकर रह रहे पिता जगरूप सरोज के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों ने आपातकालीन नंबर पर फोन लगाने का प्रयास किया। आरोप है कि आपातकालीन नंबर पर फोन नहीं उठा। इसके बाद लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक आग से दोनों की गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, भुगन की बेटी की शादी तय थी। पांच जून को तिलक व आठ जून को बरात आनी थी। आग से बेटी की शादी के लिए खरीदे गए कपड़े, बर्तन आदि जलकर राख हो गए। फिलहाल लोगों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें