चम्पहा बाजार में शार्ट सर्किट के बाद जली फ्रिज
- फोटो : मथुरा
पश्चिमशरीरा के चंपहा बाजार में रविवार को शॉर्ट सर्किट से घर में रखी फ्रिज में आग लग गई। इससे फ्रिज व पास रखे बिजली के अन्य उपकरण समेत अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
चंपहा बाजार निवासी नरेश सिंह पुत्र गुड्डू के घर में अचानक फ्रिज से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई और फ्रिज धू-धू कर जलने लगी। कमरे में धुआं उठते देख परिजनों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। लोगों की सूचना पर समय रहते विद्युत विभाग ने आपूर्ति काट दी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।