फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विद्यार्थी परिषद का प्लास्टिक मुक्त अभियान, डायट मैदान की सफाई

Mon, 19 Jan 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
डायट मैदान में सफाई अ​भियान चलाते अभाविप के लोग।   स्रोत : संगठन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को डायट मैदान में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मैदान में फैली पॉलीथीन समेत अन्य प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा कर डस्टबिन में डाला और स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रांत एसएफडी संयोजक सुशील सोनकर ने बताया कि यह अभियान पिछले डेढ़ साल से लगातार चलाया जा रहा है, जिसमें नगर के अनेक विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। नगर सह मंत्री कृष्णा श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक विद्यार्थी की भागीदारी जरूरी है। इस दौरान दिव्यांश द्विवेदी, अश्वनी कुमार सिंह, कृष विश्वकर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें