फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में घर में लगी आग, मासूम की मौत

Sat, 04 May 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
घर में लगी आग, मासूम की मौत - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
 पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बसेढ़ी गांव का एक मासूम गुरुवार शाम संदिग्ध दशा में लगी आग से झुलस गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार भी कर दिया है। 
विज्ञापन


बसेढ़ी निवासी देशराज किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। गुरुवार को वह गेहूं कटवाने खेत गया था। शाम को पत्नी भी तीन वर्षीय बेटे जीतू को घर पर अकेले सोता हुआ छोड़कर खेत चली गई। इस दौरान संदिग्ध दशा में घर में आग लग गई। धुएं का गुबार देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। कुछ लोगों ने खुद की जान जोखिम में डालकर आग की लपटों से घिरे जीतू को बाहर निकाला।

हालांकि तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन जीतू को मूरतगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें