फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रखकर सड़क जाम करने में 90 व्यक्तियों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
शव रखकर सड़क जाम करने में 90 व्यक्तियों पर एफआईआर
विज्ञापन

सरायअकिल के रसूलपुर टप्पा गांव में रविवार सुबह हुई थी हत्या
सोमवार को शव आने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने किया था हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। पुरानी रंजिश के चलते रविवार सुबह गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए रसूलपुर टप्पा निवासी नितेश का शव सड़क पर रखकर जाम लगाने के मामले में 90 व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज हो गई है। इसमें 30 नामजद हैं। वीडियो रिकार्डिंग देखकर पुलिस अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल किसी भी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
रसूलपुर टप्पा निवासी नितेश कुमार (36) पुत्र प्रेम मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। पुलिस के मुताबिक वह हिस्ट्रीशीटर भी था। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह नितेश मवेशियों को चराने खेतों की ओर गया था। वहां पड़ोसी रामस्वरूप, जितेन्द्र, सत्यजीत, अनिल, अरविंद, महेंन्द्र, अरुण, गुड्डा व अजमद आदि ने पुरानी रंजिश के चलते घेरकर उसे गोली मार दी थी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। मामले में मृतक की बीवी पुष्पा की तहरीर पर सभी नौ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर आया तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसे सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। मृतक के भाई गब्बर का कहना था कि एफआईआर की नकल मांगने पर पुलिस वालों ने उससे अभद्रता की थी। दोषी पुलिस कर्मचारियों पर तो अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क जाम करने के आरोप में 30 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इन सभी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
0- रामप्रसाद पुत्र पितई, अखंड प्रताप पुत्र रामप्रसाद, गयाप्रसाद पुत्र पितई, इंद्रसेन पुत्र गयाप्रसाद,शिवनारायण पुत्र गयाप्रसाद, गौरीप्रसाद पुत्र पंचम, योगेंद्र कुमार पुत्र गौरीशंकर, मैकूलाल पुत्र प्रेम, देवेंद्र कुमार पुत्र गौरीप्रसाद, मदनमोहन पुत्र पितईलाल, रविकुमार पुत्र मदनमोहन, मिश्रीलाल पुत्र मिठाईलाल, शान भारतीय पुत्र मिठाईलाल, शिवमूरत पुत्र रामलौटन, अमर सिंह पुत्र शिवमूर्ति, मनोज कुमार पुत्र शिवमूरत, मिठाईलाल पुत्र बैजनाथ, शिवबाबू पुत्र भइयालाल, रंजीत कुमार पुत्र शिवबाबू, सोहनलाल पुत्र छोटे लाल, रामपाल पुत्र परसन, गब्बर पुत्र प्रेमचन्द्र,प्रमोद पुत्र शिवमूरत, बुलंग पुत्र छंगूलाल, दिलीप कुमार पुत्र शिवबाबू, गुड्डू पुत्र छोटे लाल, उमाशंकर पुत्र भेड़ेलाल, बुद्धलाल पुत्र बचऊलाल, जय सिंह पुत्र तीर्थलाल व ओमनारायण पुत्र गयाप्रसाद। 60 अज्ञात व्यक्तियों पर भी केस दर्ज किया गया है। सभी रसूलपुर टप्पा के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें