फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जमीनों का फर्जी बैनामा कराने में आठ पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जमीनों का फर्जी बैनामा कराने में आठ पर एफआईआर
विज्ञापन

करारी और कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराने के दो मामलों में गुरुवार को पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रकरण करारी व कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के हैं। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के मकदूमपुर ढोसकहा निवासी सुख सागर पुत्र भूप नारायण ने बताया कि चक सिरसी में उसकी भूमि खाली पड़ी हुई है। पीड़ित की मानें तो पश्चिमशरीरा इलाके के बरुआ गांव में रहने वाले धर्मनारायण, रामकुमारी, विद्या सागर तथा ध्रुव आदि की काफी दिनों से उसकी जमीन पर नजर लगी हुई थी। महीने भर पहले फर्जी अभिलेख तैयार कराकर इन्होंने अपने नाम जमीन का बैनामा करा लिया। पखवाड़े भर पहले तहसील पहुंचने पर इसकी जानकारी पीड़ित को हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर फर्जीवाड़े की जांच शुरू कर दी है। इसी तरह करारी के सनईपर गांव की सकीना बीबी ने बताया कि सालेपुर निवासी ताजबाबू, चांदबाबू, गुलफाम व रेहाना ने धोखाधड़ी करके उसकी जमीन महीने भर पहले अपने नाम बैनामा करा ली है। सकीना की तहरीर पर भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संबंधित कोतवालों का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें