पश्चिम सरावां स्थित बउखरनाथ मंदिर से घंटा चोरी होने के मामले में अब पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। शुक्रवार को मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच उपनिरीक्षक श्रवण कुमार शुक्ला को सौंपी गई है। मामले में एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने शुक्रवार को हिनौता चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।
जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह ने पुलिस को बताया कि चोरों ने गांव के बाहर स्थित बउखरनाथ शिव मंदिर से करीब 10-12 घंटियां चोरी कर ली थी। मामले में उन्होंने स्थानीय पुलिस की सुस्ती पर सवाल उठाते हुए एसपी से शिकायत भी की थी।