सैनी क्षेत्र के घोसियाना चौकी पुलिस ने रात में प्रतिबंधित पशु का मांस लेकर जा रहे करीब छह लोगों को धर दबोचने का दावा किया है। पुलिस ने गो मांस को जांच कराए जाने के बाद जमीन में गड़वा दिया। रविवार रात घोसियाना चौकी प्रभारी राजेश्वर तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि गंगा पार से करीब छह कसाई प्रतिबंधित पशु का मांस लेकर गंगा नदी पार कर इस ओर आ रहे हैं। इस पर चौकी प्रभारी ने टीम के साथ सुनसान जंगल में जाकर बैठ गए। देखा कि नदी पार कर छह युवक उतरे। वे बोरे में कुछ चीज भरे हुए हैं। पुलिस ने उन्हें घेरकर धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए कसाईयो के पास से दो बोरी में गो मांस बरामद किया। पुलिस ने पशु चिकित्सक से बरामद मांस की जांच कराने के बाद उसे जमीन में गड़वा दिया। पुलिस ने छह लोगाेें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज लिया।
वहीं दूसरी तरफ रविवार रात सैनी पुलिस ने कड़ा क्षेत्र के नकास मोहल्ला से एक युवक को करीब 14 गोवंश के साथ धर दबोचा। पकड़ा गया तस्कर जानवराें को वध कराने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। सैनी कोतवाली के एसआई रमेश सिंह चौहान को सूचना मिली कि पशु तस्कर गोवंश वध के लिए ले जा रहे हैं। वे कड़ा के नकास मोड़ पर कुछ ही देर में पहुंच जाएंगे। वह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। जैसे ही पशु तस्कर आत्रा दिखाई दिया। उसे घेरकर धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर की पहचान छोटका पुत्र नग्गन निवासी नकास के रूप में किया है। इसके पास से 14 गोवंश बरामद किए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे सलाखोें के पीछे भेज दिया है।